---Advertisement---

रांची: वाईबीएन विश्वविद्यालय में दहेज प्रताड़ना विषय पर मूट कोर्ट का आयोजन

On: September 15, 2025 11:25 PM
---Advertisement---

रांची: वाईबीएन विश्वविद्यालय, रांची के स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज में डीन सह प्राचार्य डॉ. शामिकेश रॉय के मार्गदर्शन में मूट कोर्ट का आयोजन किया गया।

इस मूट कोर्ट का विषय “दहेज प्रताड़ित महिला केस” था। कार्यक्रम में स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज की असिस्टेंट प्रोफेसर मिसेज निकिता एवं विक्रम दुबे ने न्यायाधीश की भूमिका निभाई।

सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें सेमेस्टर 1 के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी भी सराहनीय रही। श्रेय शुक्ला एवं देवराज ने अधिवक्ता की भूमिका निभाई, जबकि अली और स्मृति कुमारी ने सहायक अधिवक्ता के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई।

विश्वविद्यालय के सभी कर्मियों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now