---Advertisement---

गढ़वा: भाजपा सहित अन्य दलों को छोड़कर 200 से अधिक लोग झामुमो में हुए शामिल

On: October 22, 2024 1:47 PM
---Advertisement---

गढ़वा: विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है राजनीतिक दलों में भगदड़ मच गई है। भारतीय जनता पार्टी, भारतीय समाज पार्टी, राजद सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, विभिन्न पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों सहित 200 से अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है।

मंगलवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया।

पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से भारतीय समाजवादी पार्टी के प्रमुख याकुब इकबाल, राजद के डंडा प्रखंड सचिव उपेंद्र चौधरी, नवादा पंचायत के मुखिया आषा देवी, उप मुखिया लक्ष्मण राम, वार्ड सदस्य विरेंद्र राम, अनिता देवी, तौफीक अंसारी, सलीका खातुन, दिनेश कुमार, रेणु देवी, चैतु भुईयां, सरिता देवी, माया देवी, सरोज देवी, मेराल प्रखंड के पढ़ुआ से भाजपा छोड़कर मनोज ठाकुर एवं संतोष कुमार यादव सहित राजू यादव, विनोद ठाकुर, विमलेश गुप्ता, सोनू कुमार यादव, मिथिलेश रवि, गोल्डेन चंद्रवंशी, सुभाष चंद्रवंशी, विनय ठाकुर, राहुल यादव, राजेंद्र यादव सहित 200 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा:महासंभूति तर्कब्रह्म बाबा श्री श्री आनंदमूर्ति जी के 105 वें जयंती पर भव्य कार्यक्रम संपन्न

आर.के. पब्लिक स्कूल, मझिआंव में मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और किशोरावस्था पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने की पहल

रांची में गढ़वा का जलवा: NPS गुरुकुलम् के तीन छात्रों ने स्टेट बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

गढ़वा: पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ आरोपी नितेश गुप्ता के घर चिपकाया इश्तिहार

आर.के. पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई बाबा साहब की जयंती; संविधान निर्माता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि