---Advertisement---

गढ़वा: 16 वार्ड पार्षद सहित एक सौ से अधिक लोग भाजपा में हुए शामिल

On: October 21, 2024 3:09 PM
---Advertisement---

गढ़वा: रविवार देर रात नगर परिषद क्षेत्र के 16 वार्ड पार्षदों सहित एक सौ से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। सभी को पूर्व विधायक सह भाजपा प्रत्याशी सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि झामुमो की सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुआ है। नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के चुने हुए प्रतिनिधियों का कार्यकाल दो साल पहले ही समाप्त हो गया है। इसके बावजूद वर्तमान सरकार चुनाव नही करा पाई है। चुनाव नही होने के कारण शहरी निकाय में पदस्थापित अधिकारी निरकुंश हो चुके है। सभी कार्य गैरकानूनी तरीका से किया जा रहा है। शहर का विकास पूरी तरह ठप हो चुका है। शहर के सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय विधायक पेयजल मंत्री के पद पर रहने के बावजूद आम लोग शुद्ध पेयजल के लिए भटक रहे है। शुद्ध पेयजल नही पीने से लोग विभिन्न तरह के बीमारियों के चपेट में आ रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के साथ ही शहर की सभी प्रमुख समस्याओं को तत्परता के साथ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गढ़वा सहित पूरे झारखंड में भाजपा के पक्ष में हवा है। लोग इस सरकार के कार्यप्रणाली से परेशान हो चुके है। सभी जगहों पर भ्रष्टाचार हावी है। बालू के अभाव में आम लोग अपना घर, मकान सहित अन्य निजी काम नही कर पा रहे है। उन्होंने कहा कि मंत्री कारनामे का बदला लेने का सही समय आ चुका है। मंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान निर्दोष व्यक्तियों को फर्जी केस में फंसा कर किसी तरह जेल भेजा है, वह किसी से छिपी हुई नही है। उन्होंने कहा कि बिना मंत्री के मर्जी के आम लोग थाना में केस भी दर्ज नही करा पाते है। इन सभी बातों को याद करते हुए इस भ्रष्ट शासन को बदलने के लिए लोग सुशासन वाली भाजपा की सरकार को बनाने में बढ़चढ़ कर सहयोग करे।

वहीं दूसरी ओर शहर के वार्ड नंबर सात के बूथ अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में मुख्य बाज़ार से 30 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए। सभी को पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने वाले सभी युवाओं ने पूरी मजबूती के साथ भाजपा को जीत दिलाने का संकल्प लिया। इसके अलावा पूर्व विधायक के आवास पर भी शहर के विभिन्न वार्ड के काफी संख्या में युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, अजय जासवाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एल.के. पब्लिक मंझिआँव में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी एवं परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न

श्री रुद्र महायज्ञ के समापन के पश्चात जागृति युवा क्लब ने किया सम्मान समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन, प्रधान संयोजक राकेश पाल ने जताया आभार।

मझिआंव में शिक्षा की नई अलख: आर.के. पब्लिक स्कूल को मिली सीनियर सेकेंडरी संबद्धता, मेधावी छात्रों के लिए 100% तक छात्रवृत्ति की घोषणा

बंशीधर नगर गोली कांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग के चक्कर में घटना को दिया अंजाम

गढ़वा में सड़क हादसा: बाल-बाल बचे विधायक अनंत प्रताप देव, एयरबैग खुलने से टली अनहोनी

श्री बंशीधर नगर में दिनदहाड़े दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर