झारखंड

तृणमूल कांग्रेस के द्वारा मोटरसाइकिल रैली का आयोजन

ख़बर को शेयर करें

सिल्ली :- पश्चिम बंगाल अंतर्गत झालदा में तृणमूल कांग्रेस के द्वारा शनिवार को मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व जनरल सेक्रेटरी शेख तूफान ने किया। यह रैली सैकड़ों की संख्या में ममता बनर्जी जिन्दाबाद, अभिषेक बनर्जी जिंदाबाद अबकी बार 250 पार ममता सरकार दोबारा आएगी के नारे लगाते हुए छाताटाड़ सोरगाली जाकर संपन्न हुई। बताते चले कि पश्चिम बंगाल में आने वाले चुनाव को लेकर रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर अब्बास अंसारी, प्रेसिडेंट जयप्रकाश महतो, रफीक कश्मीरी, आसिफ अंसारी, उस्मान अंसारी, सिराज अंसारी समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।