---Advertisement---

सांसद विद्युत का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा,पार्टी की ओर से राहत सामग्री वितरित

On: June 20, 2025 6:40 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युत वरण महतो ने अपने क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का सघन दौरा किया। तीन दिनों से लगातार हो रही भारी वर्षा से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण करते हुए, उन्होंने सोनारी मंडल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों (बलराम बस्ती, बच्चा सिंह बस्ती, जाहिरा बस्ती, तिलोभट्टा) का दौरा किया।


राहत सामग्री का वितरण

इस दौरान श्री विद्युत वरण महतो ने स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और यथाशीघ्र राहत पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर तेजी से राहत कार्य संचालित करने की भी मांग की। इस दौरे के दौरान बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत एवं खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया।


भारतीय जनता पार्टी की ओर से सहायता

भारतीय जनता पार्टी की ओर से यह सुनिश्चित किया गया कि हर ज़रूरतमंद परिवार तक सहायता पहुँचाई जाए। सांसद श्री महतो ने उपायुक्त और जेएनएसी डी.एम.सी (स्पेशल ऑफिसर) से दूरभाष पर आम जनमानस के समस्या पर ध्यान केंद्रित करवाया। भारतीय जनता पार्टी, सोनारी मंडल, इस आपदा की घड़ी में जनसेवा के प्रति समर्पित है और हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने हेतु सतत प्रयासरत है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के जोनल PNM बैठक में कर्मचारियों के कई महत्वपूर्ण मांगों पर बनी सहमति

MP: हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री मामले में सरेंडर करने पहुंचे पति समर्थ को भोपाल पुलिस ने हिरासत में लिया

बार बार नीट पेपर लीक होना नेशनल डिजास्टर के समान और मोदी सरकार की विफलता का स्मारक के रूप में: अवधेश सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस कमेटी का गठन, देखें कौन कहां

श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं राम कथा का दूसरा दिन संपन्न

झारखंड:प्रदेश में ध्वस्त बिजली व्यवस्था पर पूर्व सीएम रघुवर का सीएम हेमंत को पत्र बोले!