July 26, 2026

चाकुलिया प्रखंड में विभिन्न जगहों पर चल रहे हरिनाम संकीर्तन में सांसद विद्युत वरण हुए शामिल

IMG-20240405-WA0501.jpg

जमशेदपुर :चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न जगह में चल रहे हरिनाम संकीर्तन में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने शामिल हुए। श्री महतो ने राधा गोविन्द के श्रीचरणों में मत्था टेक कर क्षेत्रवासियों के सुखद एवं मंगलमय जीवन के लिए कामना की।


सांसद श्री महतो ने शिशाखून,कियाशोल तथा चींयाबांधी में हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए। कमिटी के सदस्य ने उन्हें अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया।


मौके पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्र, भाजपा चाकुलिया भाजपा मंडल अध्यक्ष शतदल महतो पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, सांसद प्रतिनिधि पार्थ महतो, चंदन महतो, तापस महतो, रत्नाकर ग्वाला, विशेश्वर ग्वाला, अमिय महतो सहित देवतुल्य ग्रामीण उपस्थित थे।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed