खासम ख़ास

MS Dhoni के नए लुक ने मचाई सनसनी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हेयरस्टाइल

ख़बर को शेयर करें

MS Dhoni New Hair Cut: रांची के राज कुमार और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक सामने आया है। आलिम हकीम ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं।

देश के जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अपने इंस्टाग्राम पर धोनी की नई तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें हाकिम ने धोनी के बालों को एक नया लुक दिया है। जोकि अब जमकर वायरल हो रहा है। इन फोटोज में उनके बाल साइड से छोटे किए गए हैं। यानी धोनी अब हमें शॉर्ट हेयर में नजर आयेंगे।

बता दें कि आलिम देश के बड़े हेयर स्टाइलिस्ट है। आलिम के पास देश के बॉलीवुड स्टार से लेकर क्रिकेटर तक अपना हेयर कट करवाते हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।