
जमशेदपुर:मुखी समाज विकास समिति (पूर्वी सिंहभूम जिला एवं जमशेदपुर महानगर) के संयुक्त तत्वावधान में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश महासचिव श्री शम्भू मुखी डूंगरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सूरज मुखी ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के विचार और शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का अमर नारा आज भी देश को सही दिशा दिखाने का कार्य करता है। समाज को संगठित, शिक्षित और सशक्त बनाकर ही हम इन महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री कमलेश मुखी एवं जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष श्री विकास मुखी ने युवाओं से समाज सुधार और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मुखी ने समाज में नारी सशक्तीकरण और शिक्षा के प्रसार पर विशेष बल दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे:
प्रदेश नेतृत्व: श्री शम्भू मुखी डूंगरी (प्रदेश महासचिव), श्री सूरज मुखी (प्रदेश उपाध्यक्ष)
जिला व महानगर नेतृत्व: श्री कमलेश मुखी (जिला कार्यकारी अध्यक्ष), श्री विकास मुखी (महानगर अध्यक्ष), श्रीमती सुनीता मुखी (महिला जिला अध्यक्ष)
महासचिवगण: श्री राजेश बाघ (जिला महासचिव), श्री मोना सूर्यवंश (महानगर महासचिव), श्री कुंदन मुखी (महानगर महासचिव)
उपाध्यक्ष व सचिवगण: श्री मुकेश मुखी (महानगर उपाध्यक्ष), श्री दशरथ करवा (जिला सचिव), श्री प्रेम मुखी (जिला सचिव), श्री जितेंद्र सुनानी (जिला सचिव), श्री आनंद मुखी (जिला सचिव), श्री त्रिलोचन सागर (जिला सचिव), श्री बबलू करवा (जिला सचिव)
समिति सदस्य: श्री शंकर मुखी, श्री पोकलो मुखी, श्री कृष्णा मुखी सहित समाज के कई गणमान्य लोग।
कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री कमलेश मुखी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन महानगर महासचिव श्री कुंदन मुखी ने किया l




