उत्तर प्रदेशखासम ख़ास

मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर एक लाख का इनामी पंकज यादव मुठभेड़ में ढ़ेर

ख़बर को शेयर करें

उत्तर प्रदेश: मुख्तार अंसारी शहाबुद्दीन और मुन्ना बजरंगी गिरोह के लिए काम करने वाला शार्प शूटर पंकज यादव को यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढ़ेर कर दिया है। जबकि उसका एक साथी फरार होने में सफल रहा। उसके पास एक पिस्टल कारतूस और बाइक बरामद होने की खबर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ मथुरा के फरह इलाके में हुई है। बताया जा रहा है कि तड़के तकरीबन 5 बजे बाइक पर सवार होकर पंकज यादव और उसका एक साथी जा रहा था पुलिस ने रुकने को कहा तो पुलिस पर फायरिंग कर दी उसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें पंकज यादव देर हो गया जबकि उसका साथी फरार होने में सफल रहा।

बताया जाता है कि पंकज यादव के खिलाफ तकरीबन 40 मामले चल रहे हैं। पुलिस उसकी बहुत सर गर्मी से तलाश कर रही थी।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।