---Advertisement---

नगर निकाय चुनाव: वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज, मझिआंव प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में रही चहल-पहल

On: February 2, 2026 8:41 PM
---Advertisement---

मझिआंव (गढ़वा): नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो चुकी हैं। इसी क्रम में वार्ड पार्षद पद हेतु नामांकन की प्रक्रिया प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में जारी है। विभिन्न वार्डों से प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया जा रहा है, जिससे कार्यालय परिसर में दिनभर चहल-पहल बनी रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 4 से पूर्व वार्ड पार्षद बीना देवी ने पुनः अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं वार्ड पार्षद पद की प्रत्याशी गीता देवी ने भी नामांकन पत्र भरा। इसके अलावा वार्ड संख्या 3 से विकास कुमार सिंह उर्फ विक्की सिंह ने नामांकन लिया। इनके साथ-साथ अन्य कई वार्डों के प्रत्याशियों ने भी वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया।


नामांकन प्रक्रिया के उपरांत वीडियो सहायक निर्वाची पदाधिकारी (वीडीओ सह आरो) श्रीमती कनक ने सभी प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराते हुए आय-व्यय से संबंधित विवरण सूचीबद्ध कर नियमित रूप से संधारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चुनाव के दौरान खर्च का लेखा-जोखा पारदर्शी रूप से रखना अनिवार्य है।


बताते चलें कि नामांकन के दौरान प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। वार्ड पार्षद प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। प्रत्याशियों के साथ सैकड़ों की संख्या में समर्थकों की मौजूदगी से परिसर में काफी रौनक रही।

नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं और प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जैसे-जैसे नामांकन की तिथि आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चुनावी गतिविधियों में भी तेजी आ रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा:महासंभूति तर्कब्रह्म बाबा श्री श्री आनंदमूर्ति जी के 105 वें जयंती पर भव्य कार्यक्रम संपन्न

आर.के. पब्लिक स्कूल, मझिआंव में मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और किशोरावस्था पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने की पहल

रांची में गढ़वा का जलवा: NPS गुरुकुलम् के तीन छात्रों ने स्टेट बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

गढ़वा: पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ आरोपी नितेश गुप्ता के घर चिपकाया इश्तिहार

आर.के. पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई बाबा साहब की जयंती; संविधान निर्माता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि