मूरी ओ पी पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान,काग़ज़ात की जाँच
Dinesh Banerjee
November 19, 2025 (Last updated: November 19, 2025) 1 minute read
मुरी:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन के निर्देशानुसार मुरी पुलिस ने मंगलवार को झारखंड मोड़ पर दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वाहन चेकिंग के दौरान सभी गाड़ियों का इंश्योरेंस पॉल्यूशन, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट आदि कागजात चेकिंग किया गया इस दौरान सभी को हिदायत देकर छोड़ दिया गया वही मुरी ओपी प्रभारी राहुल कुमार मेहता ने कहा कि यह चेकिंग अभियान हमेशा चलता रहेगा चेकिंग के दौरान क्षेत्र में गतिविधि बनाए रखना साथ ही साथ आसामाजिक व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।