झारखंड

मुरी पुलिस ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को किया जप्त

ख़बर को शेयर करें

मुरी/सिल्ली:- मुरी ओपी थाना अंतर्गत मंगलवार की रात को मुरी ओपी पुलिस ने गश्ती के दौरान अवैध रूप से बालू लदा ट्रैक्टर को झारखंड मोड से आगे स्टेडियम के पास से जप्त कर थाना लाया। मुरी पुलिस ने धारा 379/ 414 आईपीसी एवं 4/ 21 माइंस एंड मिनरल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर का चालक शशि मुंडा, उम्र 39 वर्ष पिता सुकरा मुंडा, ग्राम कोरामबे, थाना गोला, जिला रामगढ़ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।