---Advertisement---

मुरी आरपीएफ ने टिकट कालाबाजारी करने के आरोप में दुकानदार को किया गिरफ्तार

On: August 10, 2024 3:03 AM
---Advertisement---

मुरी:- रेलवे सुरक्षा बल मुरी ने बुधवार के दिन मंडल सुरक्षा आयुक्त रांची के निर्देशानुसार ऑपरेशन उपलब्ध के तहत रेलवे सुरक्षा बल मुरी और सीआईबी रेलवे सुरक्षा बल रांची संयुक्त रूप से रजरप्पा चौक गोला रोड स्थित साहिल टूर एवं ट्रेवल्स दुकान में छापामारी कर सज्जाद हुसैन, उम्र 40, वर्ष पिता हैदर अली,शाही नगर रामगढ़ निवासी को रेलवे टिकट की कालाबाजारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। रेल थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति निजी आई डी का का उपयोग कर टिकट की कालाबाजारी कर व्यवसाय में संलिप्त था। छापेमारी में पुलिस ने एक तत्काल ई टिकट लगभग ₹700 का एवं आठ पुराने एवं उपयोग किए गए तत्काल ई टिकट जिसका मूल्य लगभग 15000 रुपए साथ ही उपयोग किए गए डेल कंपनी का लैपटॉप भी जप्त किया। छापेमारी दल में आईपीएफ सीआईबी रांची के बी के सिन्हा, सहायक अवर निरीक्षक एस के गुप्ता, आरपीएफ पोस्ट मुरी के अवर निरीक्षक बसंत मल्लिक,महेश कुमार शामिल रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी पर झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य का तीखा हमला, बोले चुनाव प्रभावित करने के लिए मीट भात और बांटें पैसे

समाजसेवी शैलेंद्र सिंह और पसस सुनील गुप्ता ने मंत्री दीपिका सिंह पांडे को किया सम्मानित, 2 मार्च को समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

जामताड़ा: चाय नाश्ते की दुकान में युवक के मुंह में नकाबपोश अपराधियों ने तीन गोली मारी, मौत, मची सनसनी

बोकारो/दुमका:मातृभाषा दिवस पर ASA की आदिवासी भाषाओं को बचाने,संरक्षित करने की मांग,राष्ट्रपति को मांग पत्र

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे