---Advertisement---

युवा अधिवक्ता प्रवीण कुमार दुबे की रहस्यमयी मौत! अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने की जांच की मांग

On: August 29, 2024 4:37 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: बार एसोसिएशन के युवा अधिवक्ता प्रवीण कुमार दुबे की जयपुर राजस्थान में रहस्यमय ढंग से प्रवीण कुमार दुबे की मौत के संबंध में अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने जमशेदपुर बार एसोसिएशन से जांच की मांग की है।

जमशेदपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष/सचिव के नाम लिखे पत्र में उन्होंने यह कहा कि “आप को इस तथ्य की जानकारी मिली होगी कि हमारे जमशेदपुर बार एसोसिएशन के युवा साथी अधिवक्ता श्री प्रवीण कुमार दुबे की मौत रहस्य में तरीके से राजस्थान जयपुर में हो गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि वह होटल में ठहरे थे और वहां बालकोनी से गिर गए।
मेरा स्पष्ट मानना है कि उनके साथ अनहोनी हुई है और इसकी जांच गहराई से होनी चाहिए।


अध्यक्ष, महासचिव एवं संपूर्ण कमेटी से मेरा आग्रह है कि एक प्रतिनिधि मंडल जमशेदपुर के जिला उपायुक्त एवम वरीय पुलिस अधीक्षक से मिले और श्री प्रवीण कुमार दुबे की मौत प्रकरण की गहन जांच की जरुरत पर बल दे।


जिला प्रशासन से आग्रह किया जाय कि जमशेदपुर के वकील समुदाय की भावना को ध्यान में रखते हुए जयपुर की पुलिस से संपर्क कर उनसे गहन और विधि विज्ञान के अद्यतन तरीके से जांच करने का आग्रह किया जाय, जिससे परिवार एवं वकील समुदाय को पूरी तसल्ली हो। यदि अपराधिक घटना कारित की गई है तो अपराधी को उसके तार्किक परिणाम तक पहुंचाया जाना चाहिए।”

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन

जमशेदपुर: सोनारी में कांग्रेस ने आम जनता के लिए ठंडा शरबत एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की

मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने Tata Steel के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन से की मुलाकात

जमशेदपुर:कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का पंचम दिवस संपन्न,”यज्ञ रक्षा एवं अहिल्या उद्धार” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु