---Advertisement---

नगर उंटारी-धुरकी निर्माणाधीन पथ पर कल्वर्ट निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढा में मोटरसाइकिल सवार मजदूर कि मौत, मुआवजे को लेकर 4 घंटे सड़क जाम

On: February 5, 2024 1:55 PM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) :– नगर उंटारी धुरकी निर्माणाधीन पथ स्थित बरडीहा गांव के समीप निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में रविवार की रात्रि 9 बजे मोटरसाइकिल सवार युवक की पुल में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सगमा निवासी मुरारी साह का 28 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश गुप्ता के रूप में की गई। जानकारी के मुताबिक एनएच 75 बायपास रोड में काम कर जयप्रकाश अपने घर सगमा वापस जा रहा था इसी क्रम में कल्वर्ट निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढा मे मोटरसाइकिल सहित गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों व पुलिस प्रशासन की मदद से आनन फानन में युवक को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के अगले दिन सोमवार को मृतक के परिजनों ने मुआवजा को लेकर 12 बजे दिन से लेकर लगभग 4 बजे तक धुरकी-नगर उंटारी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया, और मृतक के आश्रितो के लिए मुआवजे की मांग के समर्थन मे ठेकेदार के विरूद्ध नारेेबाजी करने लगे।

वही घटना की सूचना मिलने के बाद झामुमो वरिष्ठ नेता ताहीर अंसारी, अंचल अधिकारी जुल्फिकार अंसारी, पुलिस अवर निरीक्षक रत्न कुमार सिंह, थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह, धुरकी थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि जामस्थल पर पहुंचकर परिजनों से बात कर जाम हटाने का आग्रह किया लेकिन परिजनों के द्वारा उचित मुआवजा को लेकर घटना स्थल पर जाम कर डटे रहे और ठेकेदार से मृतक आश्रितो के लिए मुआवजे की मांग करने लगे। इसके बाद ठेकेदार ने मृतक के परिजनो को उचित मुआवजा देने की मांग को स्वीकार किया तब प्रदर्शन कर रहे लोगो ने जाम समाप्त किया। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन पथ मे कल्वर्ट निर्माण के लिए पथ को बीच मे काटकर गड्ढा होने की जानकारी नहीं थी।

मौके पर पूर्व जिपस नंद गोपाल यादव,उप प्रमुख अर्जुन पासवान,सगमा मुखिया तेजलाल राम,उपमुखिया मंगलेश यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, सोनु पांडेय,दिलीप यादव,बबलू ठाकुर,जितेंद्र कुमार,धर्मेंद्र कुमार,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें