---Advertisement---

अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदला गया, भगवान राम के दर्शन के लिए अब इस स्टेशन पर उतरना होगा..

On: December 27, 2023 3:09 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

उत्तरप्रदेश:- अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदल गया है. अब से इस रेलवे स्टेशन को अयोध्या धाम के नाम से जाना जाएगा. भगवान रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को होना है, लेकिन इससे पहले योगी सरकार ने रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का ऐलान कर दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया था.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2 दिन पहले निरीक्षण के दौरान रेल अधिकारियों के समक्ष स्टेशन का नाम बदलने की इच्छा जताई थी. निरीक्षण के दौरान ही सीएम योगी ने अयोध्या धाम स्टेशन नाम रखने की इच्छा जाहिर की थी.

भाजपा सांसद ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद

भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने सोशल मीडिया पर अयोध्या स्टेशन का नाम बदलने की जानकारी दी है. सोशल मीडिया के जरिए सांसद लल्लू सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद भी दिया है. अब अयोध्या जंक्शन को ‘अयोध्या धाम जंक्शन’ के नाम से जाना जाएगा.

30 तारीख को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी (PM Modi) 30 दिसंबर को अयोध्या (Ayodhya Airport) में बन रहे भव्य रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी ट्रेन को यहां पर हरी झंडी दिखाएंगे. उसके बाद पीएम मोदी एयरपोर्ट के पड़ोस वाले ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे. वह एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन तक का सफर तय करेंगे तो यह रोड शो के रूप में होगा. 30 तारीख को पीएम मोदी के स्वागत के लिए कई खास इंतजाम किए जा रहे हैं.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प०बंगाल:चुनावी माहौल के बीच बीरभूम में नाबालिग से सामूहिक दरिंदगी,चिल्लाती रही काकू आपकी बेटी की तरह!,फांसी की मांग

नालंदा शर्मसार: महिला से सरेआम बर्बरता, कपड़े फाड़कर वीडियो किया वायरल; दो गिरफ्तार

दरवाजा खोलने में देरी हुई तो कसाई बना चाचा, फुल साउंड में गाना बजाया और 3 भतीजे-भतीजी को कटर से काट डाला‌

देह व्यापार के लिए बंगाल से बिहार बुलाई गई महिला से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार; 6 नामजद

मोकामा विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में मिली जमानत

मुजफ्फरपुर: पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में बुजुर्ग की मौत; थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी घायल