राष्ट्रिय

8 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी, 7 जून को एनडीए संसदीय दल की अहम बैठक

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए (NDA) को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है। भाजपा को 240 सीटें मिलीं, जो बहुमत के आंकड़े से 32 सीट कम हैं। हालांकि, 292 सीटों के साथ एनडीए (NDA) ने बहुमत के जरूरी आंकड़े को पार कर लिया है। ऐसे में अब तीसरी बार सरकार बनाने के लिए एनडीए ने कवायद तेज कर दी है।

इसी कड़ी में 7 जून को एनडीए (NDA) संसदीय दल की अहम बैठक होगी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसदीय दल के नेता चुने जाएंगे। वहीं इसके अगले दिन यानी 8 जून को पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। नए मंत्रिमंडल में चेहरों को लेकर सहयोगी दलों से बातचीत और बैठकों का दौर भी तेज हो गया है। संभव है कि आनेवाले कुछ दिनों में नामों को फाइनल कर लिया जाए।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।