---Advertisement---

1551 दीप प्रज्वलित कर नौ कुंडीय गायत्री परिवार का राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ संपन्न

On: December 31, 2023 2:36 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: अखिल विश्व गायत्री परिवार टाटानगर का नवयुग दल (युवा प्रकोष्ठ) और प्रज्ञा महिला मंडल के तत्वावधान में दो दिवसीय 9 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ आज दुसरे दिन भुइयांडीह दुर्गा पूजा मैदान में प्रारंभ हुआ ।


सर्वप्रथम प्रातः 9:00 बजे 500 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने यज्ञ में भाग लिया । यज्ञ का संचालन श्रीमती जसवीर कौर ,गंगा देवी,सुनैना देवी तथा देव संस्कृति विश्व विद्यालय से आये देव कन्या बहन निकिता रावत,प्रियंका थापा एवं गजेन्द्री विश्वकर्मा ने किया ।


यज्ञ में उपस्थित अपार जन समूह ने स्वर मिलाते हुए पूरे छेत्र को गायत्री मंत्र से गुंजायमान कर दिया । इसके उपरांत यज्ञ शाला में विभिन्न संस्कार संपन्न हुए जिसमे 3 पुंसवन संस्कार,1मुंडन संस्कार,17 दीक्षा संस्कर एवं 37 बच्चों का विद्यारम्भ संस्कार हुआ भोग प्रसाद के वितरण के साथ संध्या 4 बजे से 1551 दीपक जलाकर श्री रमाकांत प्रसाद जी और श्री आलोक कुमार ने दीप महायज्ञ से पूर्णाहूति कराया ।

इस कार्यक्रम के सफलता के लिए प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार झारखंड के समन्वयक श्री संतोष कुमार राय ने सभी कार्यकर्ताओं को मंत्रपट्टा पहना कर अभिवादन किया ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम के अध्यक्ष लक्ष्मण भगत,अजय मिश्रा, प्रेम कुमार,छोटू,बबिता मिश्रा, पुष्पा बहन,रछन्दा,शिखा महतो, संतोष श्रीवास्तव , रोहित, मंजु देवी, पिंटू मिश्रा, सोना देवी, राजु मिश्रा के साथ नवयुगदल और प्रज्ञा महिला मंडल* के युवाओं का योगदान रहा ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद

टाटा रेल के विस्तारीकरण को लेकर रेलवे का बुलडोजर फिर गरजा स्टेशन, कीताडीह,गोल पहाड़ी, खास महल के कई दुकानें जमींदोज

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत