झारखंड

5 लाख का इनामी नक्सली AK-47 के साथ अरेस्ट, देसी कट्टे के साथ सहयोगी भी पकड़ा गया

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता

लातेहार: हेरहंज थाना क्षेत्र के सिकिद गांव के जंगल से जेजेएमपी के सब-जोनल कमांडर सुशील उरांव उर्फ बीरबल को पुलिस ने एक AK-47 और 78 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। सुशील उरांव पर 5 लाख का इनाम घोषित था। ये जानकारी शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि सुशील उरांव के एक साथी को भी पकड़ा गया है। उसके साथी के पास से एक देसी कट्टा और चार गोलियां बरामद हुई है। वहीं, सुशील उरांव से एक AK-47, 78 गोलियां, 11 मोबाइल, एक राऊटर, एक मोटरसाइकिल, एक मैनपैक और एक डायरी बरामद किया गया है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।