

हथियारों का जखीरा बरामद, नक्सलियों को पांच मोर्चे पर भारी नुकसान
चाईबासा: नक्सली अपने अंतिम वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं इसी बीच अभी एक दिन पहले ही 10 किलो का आइईडी विस्फोटक सुरक्षा बलों को टारगेट करने के लिए रखा था जिसे बरामद कर सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर अपनी जान बचाई थी और फिर एक बार अब गुप्त सूचना के आधार पर 20 किलो आइईडी विस्फोटक मिलने से सनसनी मच गई है हालांकि उसे डिफ्यूज कर दिया गया है। इसके अलावा सुरक्षा बलों को नक्सलियों के भारी हथियार और दैनिक उपयोग में आने वाले सामानों को भी जप्त करने में सफलता मिली है। साथ ही नक्सलियों को पांच मोर्चे को ध्वस्त किए जाने की खबर आ रही है। जिससे नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचाने की बात बताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों के बड़े नेताओं की खोज में पुलिस और सुरक्षा बल कई दिनों से जॉइंट ऑपरेशन चल रही है। जंगल जंगल खाक छान रही है। इसी बीच नक्सलियों की टोह में जंगल में घुसी फोर्स को आज यानी बुधवार को उम्दा कामयाबी मिली है। जवानों ने जंगल में प्लांट किये गये 20 किलो का IED बम बरामद किया है। जानकारों के अनुसार यह IED बम इतना शक्तिशाली था कि जिसका भी पैर पड़ता, उसके चिथड़े उड़ जाते। हालांकि, बरामद बम को बम निरोधक दस्ता की मदद से जंगल में ही डिफ्यूज कर दिया गया। बम चाईबासा के जराईकेला थाना क्षेत्र के वनग्राम राधा पोड़ा के पास जंगली इलाके में प्लांट किया गया था। बम को डिफ्यूज करने के बाद सुरक्षाबल के जवान आगे बढ़े और जंगल में बनाये गये नक्सलियों के पत्थर के पांच मोर्चा को तहस-नहस कर दिया। वहीं, सर्च ऑपरेशन के दरम्यान भारी मात्रा में गोला-बारूद एवं रोजाना उपयोग के अन्य सामान बरामद किये गये, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया।यहां याद दिला दें कि नक्सलियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के मूवमेंट की खबर चाईबासा पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर को मिली थी।
संबंधित समाचार
Pratap Singh
October 25, 2026
Akash Lohra
October 25, 2026





