राष्ट्रिय

NCP अजित गुट के नेता बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

ख़बर को शेयर करें

मुंबई: एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी को गोली मारी गई है‌। आनन-फानन में उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनके ऊपर तीन राउंड की फायरिंग की गई जिसमें एक गोली उनके सीने में लगी है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाबा सिद्दीकी को उस समय गोली मारी गई जब निर्मल नगर इलाके में आतिशबाजी चल रही थी। फायरिंग की घटना बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के पास हुई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।