---Advertisement---

रांची: पेड़ से लटका मिला NDRF जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस

On: October 3, 2024 8:00 AM
---Advertisement---

रांची: एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पोखर टोली मैदान में एक NDRF के जवान ने का शव इमली के पेड़ में लटका हुआ मिला है। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी जय लकड़ा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अबतक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

झारखंड में सुरक्षाबल के जवानो में खुदकुशी की घटना में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। आज की ही एक अन्य घटना में एक CRPF जवान ने अपने ही सर्विस राइफल से अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now