---Advertisement---

चाईबासा: बाल सुधार गृह से तकरीबन डेढ़ दर्जन बाल कैदी फरार,मचा हड़कंप

On: April 1, 2025 4:50 PM
---Advertisement---

फरार होने के पहले गार्ड और सुरक्षा प्रहरी पर जानलेवा हमला

सीसीटीवी तोड़े, खूब मचाया उत्पात और गेट का ताला तोड़ फरार

चाईबासा: बाल सुधार गृह से तकरीबन डेढ़ दर्जन बाल कैदियों के फरार होने की खबर आ रही है। इस खबर से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों का कहना है कि फरार होने के पहले बाल कैदियों ने गार्ड और सुरक्षा कर्मियों पर जानलेवा हमला किया और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए इसके बाद गेट का ताला भी तोड़ दिया उसके बाद फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशिक्षु आईपीएस निखिल राय, एसडीपीओ बहामन टुटी, एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो और सदर सीओ उपेंद्र कुमार और मुफ्फसिल थाना प्रभारी रंजीत उरांव संप्रेक्षण गृह पहुंचे हैं। बाल कैदियों को फिर से गिरफ्तार करने के लिए छापामारी जारी रहने की खबर है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि बच्चे शाम को बाल सुधार गृह के अंदर खेल रहे थे अचानक उनका आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद कहासुनी हुई, जो थोड़ी देर बाद मारपीट में तब्दील हो गई. इसी दौरान बाल बंदी ने पहले जमकर उत्पात मचाया, फिर गेट तोड़कर फरार हो गए।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कीताडीह ग्राम सभा प्रांगण में जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी कीताडीह के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल सामग्री का वितरण

मुहर्रम को लेकर सीतारामडेरा थाना शांति समिति की बैठक संपन्न,मुहर्रम आपसी भाई चारे शांति सद्भाव से मनाने की अपील

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की प्रेसवार्ता, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को बताया ऐतिहासिक

रांची:आरएसएस ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला,मचा हड़कंप, देखें सीसीटीवी फुटेज

वीर शहीद गणेश हांसदा के छठवें शहादत दिवस पर शहीद ग्राम कोसाफलिया में ग्रामीणों और बच्चों ने वीर सपूत को किया नमन

रांची:होटल में पुलिस की रेड,सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,दो युवती समेत 6 गिरफ्तार