जमशेदपुर: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा में परसुडीह बागबेड़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्र के लोग उम्मीद लगाए बैठे थे कि दुर्गा पूजा शुरू होने के पहले सड़क बिजली और सफाई की व्यवस्था अमूमन हर वर्ष हो जाती है इसी तरह इस वर्ष भी हो जाएगी लेकिन आज नवमी बीतने को है अब तक ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की दुर्दशा और कुछ जगहों पर गंदगी का अंबार नजर आ रहा है। जबकि परसुडीह और बागबेड़ा क्षेत्र की सड़कों का हाल तो किसी से छिपा नहीं है। इन्हीं सड़कों पर गाड़ियां हिचकोले खाते हुए चल रही है जनप्रतिनिधि प्रशासन अपने चार पहिया में बैठकर पार हो जा रहे हैं मुश्किल दुपहिया तीन पहिया वाहन वालों को हो रही है।
बिजली का भी बुरा हाल है। पहले बिजली विभाग के द्वारा कहा जाता था कि दुर्गा पूजा के दौरान निर्बाध बिजली दी जाएगी। उसके पहले से ही मेंटेनेंस जारी रहती है इसके बावजूद बिजली आ रही है जा रही है कोई टाइम टेबल नहीं है। बिजली की आंख मिचौली जारी है। बाहर धूप तो ऐसा है जो जला देगी। ऐसी स्थिति में एक दुर्गा पूजा कमेटी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक में सड़क बिजली पानी सफाई की समस्याएं उठाई जाती है लेकिन इस बार पता नहीं क्यों केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी सुस्त नजर आ रही है और जनता त्रस्त नजर आ रही है!
परसुडीह थाना क्षेत्र मखदुमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास तो बुरा ही हालत है सड़कों में इतने गड्ढे हैं की पता ही नहीं चल रहा कि गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढे! सड़कों पर नाली का पानी भरा हुआ है और वह वहां चलने से पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं पर पड़ रहा है और तो और यहां दुर्घटना की संभावना भी ज्यादा रह रही है और गंभीर समस्या तब हो जाती है। जब क्रॉसिंग बंद हो जाए ट्रेनों का आना-जाना शुरू हो जाए तो लंबा जाम लग जाता है।
वही रेलवे की भी करतूत देखिए पिछले कई दिनों से नाला निर्माण का काम चल रहा था और दुर्गा पूजा के दौरान नाला तकरीबन बन चुका है लेकिन सड़क के बगल में गंदे नाली का कचरा का अंबार लगा हुआ है। इस पर कोई ध्यान देने वाला नहीं है।
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं जो दुर्घटनाओं का आमंत्रित कर रहे हैं।
जिसके कारण लोगों में केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी के प्रति अविश्वास का भाव झलक रहा है। लोग प्रशासन और केंद्रीय कमेटी को कोस कर चुप रह रहे हैं।
इस मामले में केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष दुलाल भुईंयां से जब फोन पर संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि सब झारखंड सरकार की बदमाशी है केवल हिंदू के त्योहारों में नियम कानून लागू होता है। जर्जर सड़कों की दशा सुधारने के लिए केंद्रीय कमेटी ने जुस्को और टिस्को दोनों से फ्लाई ऐश का इंतजाम किया था लेकिन सरकार ने प्रदूषण फैलने का हवाला देते हुए इस पर रोक लगा दी। दूसरी ओर उन्होंने यह भी कहा कि बिजली और तमाम व्यवस्थाओं को लेकर केंद्रीय कमेटी के प्रतिनिधि मंडल जिला उपायुक्त से मिला था। सभी बातें उनके समक्ष रखी थी इसके बावजूद पहल नहीं की गई यह सरकार की बदमाशी है। उन्होंने कहा कि सरकार इतनी गिर चुकी है कि पलामू जैसे क्षेत्र में महिलाओं ने मंईंया सम्मान योजना की राशि से सड़क बनाई। उन्होंने कहा कि तमाम कानून केवल हिंदुओं के त्योहार पर लागू होते हैं।
इधर दूसरी ओर केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी के एक और सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गोविंदपुर होते हुए खास मॉल सड़क पास हो गया है फंड भी पास हो चुका है इसके बावजूद सड़क निर्माण राजनीति की भेंट चढ़ गया है। बारीगोड़ा गदडा दयाल सिट गोविंदपुर सारजमदा परसुडीह आदि क्षेत्रों की सड़के काफी जर्जर हो गई है और जानलेवा हो गई है क्योंकि कहीं-कहीं बोल्डर बिछाकर छोड़ दिया गया है जो गाड़ियों के चलने पर छिटक कर दूसरों को लग रहे हैं। छोटी गाड़ियों को तो चलना मुश्किल हो गया है।










