---Advertisement---

Nepal Protest: पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया, मौत; पीएम ओली के बाद राष्ट्रपति रामचंद्र का भी इस्तीफा

On: September 9, 2025 6:15 PM
---Advertisement---

काठमांडू: नेपाल में युवा प्रदर्शनकारियों के उग्र आंदोलन ने अंततः सत्ता परिवर्तन कर दिया। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के बाद राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने मंगलवार को बिगड़ते हालात के बीच पद छोड़ने की घोषणा की।

सेना ने पूरे देश का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है और सभी सांसदों से इस्तीफा देने को कहा है। इस बीच, आर्मी ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। नेपाली सेना के प्रमुख अशोक राज शीघ्र ही राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

संसद भवन और नेताओं के घर बने निशाना

गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में आग लगा दी। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री ओली, राष्ट्रपति पौडेल और गृहमंत्री के निजी आवासों पर भी हमला कर जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की गई। राजधानी में हुई झड़पों और आगजनी की घटनाओं में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

नेताओं पर हमले, कई घरों में आग

पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल के घर को भी आग के हवाले कर दिया गया। आग में उनकी पत्नी राज्यलक्ष्मी चित्रकार गंभीर रूप से झुलस गईं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा को गुस्साई भीड़ ने उनके घर में घुसकर पीटा।

वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को काठमांडू में उनके घर के पास प्रदर्शनकारियों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक उन्हें लात मारते हुए दिखाई दे रहा है।

पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’, शेर बहादुर देउबा और संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के घरों को भी प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी।

Gen-Z युवाओं का बयान

सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे Gen-Z प्रदर्शनकारियों ने एक लेटर जारी कर दावा किया है कि अब नेपाल की सत्ता उनके हाथ में है। लेटर में युवाओं ने कहा –
“हमने सरकार को घुटनों पर ला दिया है। अब हम सब मिलकर सुरक्षित भविष्य वाला नेपाल बनाएंगे। प्रदर्शनकारियों से अपील है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं। हमारी एकता ही नए बदलाव की नींव बनेगी।”

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बार फिर ली सीएम पद की शपथ,पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई दिग्गज रहे मौजूद

जमशेदपुर:सिद्धगोड़ा पत्नी बेटा बेटी हत्या रोपी रवीन्द्र ने खोला राज! मिलने बड़ा बेटा पहुंचा

जमशेदपुर:अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का विशेष आयोजन

प०बंगाल: नगर पालिका भर्ती घोटाले में ईडी का एक्शन, पूर्व मंत्री और टीएमसी नेता सुजीत बोस गिरफ्तार

जमशेदपुर: योगासन स्पोर्ट एसो० के तत्वाधान में छठवां जिला स्तरीय दो दिवसीय योगासन प्रतियोगिता संपन्न,अव्वल प्रतिभागी पुरस्कृत

जमशेदपुर:मदर्स डे पर कर्मचारियों ने मां को दिखाया अपना कार्यस्थल,एनरोज़ सैलॉन की पहल सराहना