झारखंड

नेपाल के पीएम के पी ओली ने मजबूरन दिया इस्तीफा,प्रदर्शनकारियों की नए चेहरे की मांग

ख़बर को शेयर करें

नेपाल: सोशल मीडिया पर बैन लगाना नेपाल के प्रधानमंत्री और सरकार को भारी पड़ गया है पिछले दो दिनों के दौरान जिस तरह इसके विरोध में प्रदर्शन हुए हैं। जिससे सरकार के हाथ पांव फूल गए। प्रदर्शन को दबाने के लिए सरकार ने गोली भी चलवाई थी। जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई थी उसके बाद मंगलवार को इसके खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हो रहा था और खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री केपी ओली ने मजबूरन इस्तीफा दे दिया है।

बता दें कि इसके पहले प्रदर्शन कारियों ने प्रधानमंत्री के पी ओली राष्ट्रपति आवास राष्ट्रपति के निजी आवास और तीन मंत्रियों के आवास को फूंक दिया है। इधर नेपाल के वित्त मंत्री को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया है।

खबर आ रही है कि संसद भवन पर प्रदर्शनकारी कब्जा जमा लिए हैं। संसद भवन के छत पर प्रदर्शनकारी चढ़ गए हैं।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।