---Advertisement---

नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल राखामाइंस का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के मना,मेधावी छात्र पुरस्कृत

On: February 6, 2024 3:37 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विद्यालय राखामाइंस के प्रांगण में मंगलवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनी।इस अवसर पर मुख्य अतिथि नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चांसलर मदन मोहन सिंह तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में चेयरमैन एमके झा, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वाई मंगा लक्ष्मी, एनएसपीएस पोखरी की प्रधानाध्यापिका वाई ज्योति लक्ष्मी, एनएसपीएस हल्दीपोखर के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार शर्मा उपस्थित थे। अतिथियों ने श्री सत्य साई महाराज एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस कि तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर समारोह का उदघाटन किया. समारोह में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चांसलर मदन मोहन सिंह ने कहा कि यह विद्यालय बच्चों के सर्वागीण विकास के प्रति कटिबद्ध है. नेताजी सुभाष विद्यालय की सभी शाखाओं में अच्छी शिक्षा, कौशल विकास एवं अन्य क्रिया-कलापों पर भी बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है और बच्चों के चहुंमुखी कि दिशा में उनका मार्गदर्शन किया जा रहा है।

विद्यालय के चेयरमैन एमके झा ने भी विद्यालयकी उपलब्धियां की चर्चा करते हुए विद्यार्थियों के अच्छे प्रदर्शन पर शुभकामनाएं दी. इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई. इस अवसर पर बच्चों ने क्लासिकल डांस, संथाली डांस, संबलपुरी डांस प्रस्तुत कर अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम के अगले चरण में मुख्य अतिथि मदन मोहन सिंह ने वार्षिक शैक्षणिक सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नर्सरी से 10वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को पारितोषिक व सर्टिफिकेट देखकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानअध्यापिका वाई मंगा लक्ष्मी ने इस कार्यक्रम को बेहतर बनाने में विद्यालय प्रबंधन, समस्त कर्मचारीगण एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया. इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयास से बागबेड़ा कॉलोनी में स्थायी कचरा प्रबंधन की शुरुआत, टेंपो को दिखाई हरी झंडी

जमशेदपुर:बिना ट्यूशन यूट्यूब से पढ़ाई, वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र कुमार के पुत्र प्रीतेश ने सीबीएसई 10वीं में 94% अंक लाई

टेल्को:नीलडीह सीमेंट कारोबारी के यहां भीषण चोरी,ताला तोड़कर चोरों ने 30 लाख रुपए का माल उड़ाया

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा तट पर और एक बम मिला!हड़कंप,रेत में और बमों के दबे होने की आशंका

जमशेदपुर:गोलमुरी में दुसाध समिति ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई

जमशेदपुर:होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी जनविरोधी,जनहित में सरकार इसे तत्काल वापस ले:अनिल मोदी