---Advertisement---

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी:शैक्षणिक गतिविधि के साथ खेलकूद और व्यायाम पर भी छात्र दें ध्यान: कुलाधिपति मदन मोहन सिंह

On: February 4, 2024 5:16 AM
---Advertisement---

यूनिवर्सिटी की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता “रणनीति 4.0” पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता “रणनीति 4.0” का शुक्रवार को विश्वविद्यालय के केंद्रीय मैदान में आयोजन हुआ. इस प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियां में कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं. इन प्रतियोगिताओं का आयोजन विगत दो महीनों से विभिन्न स्तरों पर विश्वविद्यालय के विभिन्न क्रीडा प्रांगण में किया जा रहा था. प्रतियोगिता के समापन सत्र सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेन्द्र सिंह उपस्थित थे.

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने कहा कि खेलकूद मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा है. शारीरिक गतिविधियां व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।

इसीलिए जरूरी है कि विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा खेलकूद और व्यायाम में पर्याप्त ध्यान दें ताकि स्वस्थ रह सकें. विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल एवं टीम भावना का विकास करना है.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

फिर से एक बार पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, पेयजल आपूर्ति बाधित,भीषण गर्मी में जनता त्रस्त

मुखी समाज विकास समिति ने झारखंड T20 लीग के चैंपियन खिलाड़ी चंदन मुखी का किया भव्य सम्मान

बीएच एरिया इमामबाड़ा में अकीदत व एहतराम के साथ मनाई गई 9वीं मुहर्रम, फातेहा के बाद लंगर तकसीम

स्व०भरत तिवारी की कथित हत्या के खिलाफ डिमना चौक पर महिलाओं का प्रदर्शन

जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने भालूबासा सेंटर में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व.सुधीर महतो की 70वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

साकची एमजीएम में सीसीयू विस्तार,पर इमरजेंसी व्यवस्था बेहाल: सौरभ विष्णु का तीखा सवाल