---Advertisement---

गढ़वा: छठ पूजा को लेकर जागृति क्लब की नई कमेटी का गठन; रोहित बने अध्यक्ष

On: October 12, 2025 4:43 PM
---Advertisement---

गढ़वा: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी जिले में जोर-शोर से शुरू हो गई है। इसी क्रम में रविवार को जिला मुख्यालय स्थित टंडवा भगलपुर के जागृति क्लब परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रतिनिधि चंदन पासवान, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुनील कुमार एवं क्लब के पूर्व अध्यक्ष महिपाल कुमार ने संयुक्त रूप से की।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमें रोहित कुमार साव को अध्यक्ष, राकेश कुमार उपाध्यक्ष, पिंटू गुप्ता सचिव, विशाल गुप्ता सह सचिव, चंदन कुमार कोषाध्यक्ष, शशि कुमार साव संरक्षक, राहुल गुप्ता सह सचिव, जीतू पहलवान मंत्री एवं सोनू कुमार को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।

अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक प्रतिनिधि चंदन पासवान ने कहा कि “हमारे हिंदू समाज में छठ सबसे पवित्र और आस्था का पर्व है। इसे पूर्ण शुद्धता और सफाई के साथ मनाया जाता है। क्लब के द्वारा दानरो नदी की सफाई का कार्य एक माह पूर्व ही शुरू कर दिया गया है। छठ के अवसर पर घाट को आकर्षक लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।”

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोहित कुमार साव ने कहा कि “जागृति क्लब की पहचान हमेशा स्वच्छता और सुंदर सजावट के लिए रही है। इस वर्ष भी छठ व्रतियों के लिए स्वच्छ घाट, सुसज्जित लाइटिंग और बुजुर्गों तथा महिलाओं के बैठने की समुचित व्यवस्था की जाएगी। सभी सदस्य दिन-रात मेहनत कर तैयारियों को पूरा करेंगे।”

बैठक में सुनील कुमार, संजय साव, शंकर कुमार, झुमन साव, भरत पासवान, मंटू कुमार, रवि कुमार, उज्जवल गुप्ता, रामप्रवेश कुमार, चंदन कुमार, शिवकुमार, मनीष कुमार समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू