झारखंड

मुरी स्टेशन में नए मुख्य टिकट निरीक्षक ने पदभार ग्रहण किया

ख़बर को शेयर करें

मुरी :-दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल अंतर्गत मुरी स्टेशन में वाणिज्य विभाग में नए मुख्य टिकट निरीक्षक फ्रीडी एक्का ने अपना पदभार ग्रहण किया। बताते चलें कि पूर्व में पदस्थापित मुख्य टिकट निरीक्षक रामनाथ महतो लगभग तीन वर्षों तक इस पद पर रहे और फिलहाल उनका स्थानांतरण रांची हो गया है। नए मुख्य टिकट निरीक्षक इससे पूर्व रांची में पदस्थापित थे और राजधानी ट्रेन में सुपरिंटेंडेंट के रूप में लगभग 3 वर्ष तक सेवा दिए। विभाग द्वारा उनकी सेवा और कार्यकाल को देखते हुए मुरी में इन्हें इंचार्ज के रूप में पदस्थापित किया गया। नए मुख्य टिकट निरीक्षक के पदभार ग्रहण से पूर्व कर्मचारियों द्वारा उन्हें माला पहनाकर,अंग वस्त्र देकर एवं केक काटकर उनका स्वागत किया गया। मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक सुखदेव रक्षित ने पूर्व और वर्तमान अधिकारियों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया और उनके सुखमय जीवन की कामना की। फ्रीडी एक्का ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमारा प्रयास रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करना तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निरंतर प्रयास रहेगा। कर्मचारियों ने बताया कि तत्कालीन मुख्य टिकट निरीक्षक में कर्मचारियों की कमी के बावजूद भी अपने कर्तव्य को को पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वाह किया जो काफी सराहनीय है। इस मौके पर पी सी महतो,विनोद कुमार मांझी,राहुल कुमार,रत्नेश चंदन,राकेश रंजन,पिंटू,पुलिना मुखिया अन्य रेलकर्मी मौजूद रहे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।