---Advertisement---

न्यू सरस्वती हाउस (इंडिया) प्रा.लि.75 गौरवशाली वर्षों का उत्सव “United for Excellence  प्रिंसिपल्स मीट एवं सम्मान समारोह 2025”संपन्न

On: November 8, 2025 2:58 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित संस्था न्यू सरस्वती हाउस (इंडिया) प्रा. लि. ने अपने 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “United for Excellence – प्रिंसिपल्स मीट एवं सम्मान समारोह 2025” का भव्य आयोजन किया।

यह कार्यक्रम 7 नवम्बर 2025 की संध्या De’Hamray, 9, न्यू कालीमाटी रोड, साकची (साकची गुरुद्वारा के पास), जमशेदपुर में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर जमशेदपुर के शीर्ष ICSE एवं CBSE विद्यालयों के प्राचार्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, साथ ही शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे।

आयोजन के सम्मान समारोह में शिक्षा जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्राचार्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में रात्रिभोज का आयोजन हुआ।

इस आयोजन को सफल बनाने में न्यू सरस्वती हाउस (इंडिया) प्रा. लि. के
श्री एस. एच. उस्मानी (उपाध्यक्ष),
डा. निशा सिंह (जी.एम., मार्केटिंग एवं सेल्स),
श्री सन्तोष कुमार (वरिष्ठ महाप्रबंधक) तथा
श्री सुरज कुमार लाल (क्षेत्रीय प्रबंधक)
का विशेष योगदान रहा।

संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह आयोजन शिक्षा समुदाय को एक साझा मंच प्रदान करता है जहाँ अनुभव, विचार और प्रेरणा का आदान-प्रदान हुआ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन