---Advertisement---

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में 18 अगस्त से नयी सत्र की शुरुआत,कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार होंगे मुख्य अतिथि

On: August 10, 2023 3:41 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ( एनएसयू ) में नये सत्र की शुरुआत 18 अगस्त से होगी।नए सत्र 2023 – 24 शुरुआत होने के अवसर पर कोल्हान के आयुक्त मनोज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे नये सत्र के सभी 1700 विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे और साथ उन्हें छात्र जीवन के व्यावहारिक जीवन से जुड़ी नयी राह भी दिखाएंगे।कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति एमएम सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ ही अनुशासन को मुख्य केंद्र में रखा जाता है. यही कारण है कि शहर के साथ ही आस-पास के जिलों के विद्यार्थी भी यहां आकर पढ़ाई कर रहे हैं। वोकेशनल कोर्सों में 100 फीसदी प्लेसमेंट के रिकार्ड के साथ ही कई अत्याधुनिक तकनीक से विद्यार्थियों को शिक्षा दी जा रही है. शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती तकनीकीकरण को भी विश्विद्यालय नयी तकनीक के द्वारा विद्यार्थियों तक पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर रहा है। परंपरागत शिक्षा के साथ साथ आधुनिक शिक्षा को भी महत्व देना आज के परिवेश में बेहद ज़रूरी है।

बताया गया कि आने वाले दिनों में शहर व कोल्हान के लोगों को नेताजी सुभाष ग्रुप की ओर से आदित्यपुर में एक मेडिकल कॉलेज के साथ ही एक अस्पताल का भी तोहफा दिया जायेगा, जिसमें कम से कम पैसे में लोगों का बेहतर इलाज हो सकेगा।विश्वविद्यालय के कुलाधिपति की सोच है कि हर ज़रूरतमंद को बेहतर स्वस्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा सके, जिससे उन्हें शहर से बाहर जाने की ज़रूरत ही न पड़े।जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि पूरे झारखण्ड में ये मेडिकल कॉलेज अपने आप में एक पहचान साबित होगी, इसी सोच के साथ हम इस कार्य की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक