झारखंड

नक्सल उन्मूलन को लेकर झारखंड पुलिस की नई रणनीति, डीजीपी हर मंगलवार को करेंगे बैठक

रांची: झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने एक नयी रणनीति अपनायी है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता अब हर हफ्ते की मंगलवार को राज्य के सभी 16 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के साथ बैठक करेंगे। इसकी शुरुआत आज (मंगलवार) से हो रही है। डीजीपी 16 जिलों के एसपी और संबंधित रेंज के डीआईजी के साथ दोपहर तीन बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करेंगे।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।