July 26, 2026

रमना: रामगढ़ गांव में लगा नया ट्रांसफॉर्मर, बिजली हुई बहाल

image_editor_output_image718697664-1759386225745.jpg

रोहित रंजन


रमना (गढ़वा): गढ़वा जिले के रमना प्रखंड में विकास की रफ्तार तेज़ी से बढ़ रही है। प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी लगातार आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने में जुटी हुई हैं।

इसी क्रम में रामगढ़ गांव को बड़ी राहत मिली है। गांव में लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले एक सप्ताह से जल जाने के कारण पूरा इलाका अंधेरे में डूबा था। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी ने पहल की और विभागीय अधिकारियों से लगातार संपर्क कर समाधान सुनिश्चित किया।

फोटो : प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी

परिणामस्वरूप, गांव में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया। इससे न केवल अंधकार दूर हुआ, बल्कि ग्रामीणों को पहले से बेहतर बिजली आपूर्ति भी मिलने लगी है।

ग्रामीणों का कहना है— “करुणा सोनी हमेशा हमारी समस्याओं को गंभीरता से सुनती हैं और उनका समाधान भी करती हैं। उनके प्रयास से ही आज हमें 100 केवीए का ट्रांसफार्मर मिला है।”

यह पहल एक बार फिर साबित करती है कि प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी अपने प्रखंड के विकास कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ रही हैं।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed