झारखंड

विधायक के पहल पर लगा नया ट्रांसफार्मर

ख़बर को शेयर करें

सिल्ली:- शुक्रवार के दिन सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो के पहल पर सिल्ली प्रखंड के इतिहासा गांव में 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। नये ट्रांसफार्मर का जुड़ानी देवी,बास्की देवी एवं लतिका देवी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि के रूप में सिल्ली जिला परिषद प्रतिनिधि अखिल महतो,सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष राधिका महतो,ग्राम प्रधान मनोरंजन महतो,लोटा मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र मुंडा उपस्थित समेत अजीत महतो,रामपदो महतो,रोहित महतो,संजय महतो, बाबुल,बुधराम महतो,परेश महतो, पुराण महतो,विनोद सिंह, संदीप महतो,रतन महतो,मनोज महतो,चंपा देवी,पुतुल देवी इत्यादि ग्रामीण उपस्थित थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।