
जमशेदपुर:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की LBSM कॉलेज इकाई का गठन आज कॉलेज परिसर में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक, सामाजिक एवं छात्रहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई तथा विद्यार्थियों के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
इकाई गठन के दौरान [निर्मल मिश्रा को अध्यक्ष,सन्नी राव, राकेश प्रजापति,अर्जित पात्रों को उपाध्यक्ष, प्रीति बिरव्ली मंत्री तथा सत्यम सिंह,रोहन सिंह एवं आशीष कुमार को सह-मंत्री, विशाल समद को कार्यालय मंत्री,अजली मंडल को SFS प्रमुख मोनिका लाहा को sfd प्रमुख, अनुश्री दे को RKM, प्रिंस तिवारी को खेलो भारत प्रमुख, नरेंद्र कुमार को सोशल मीडिया प्रमुख, ऋतिक सिंह को कार्यकारणी सदस्य । इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों को भी विभिन्न दायित्व प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित ABVP के [विभाग संगठन मंत्री देवी सिंह,तन्मय झा,अमन ठाकुर ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
निर्मल मिश्रा जी ने कहा कि LBSM कॉलेज के विद्यार्थियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाना, शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने में सहयोग करना तथा छात्रहित के मुद्दों पर निरंतर सक्रिय रहना उनकी प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर कॉलेज के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ABVP के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





