July 26, 2026

घर के छज्जे पर रखा मिला नवजात, पुलिस ने सीडब्ल्यूसी को सौंपा

Picsart_23-12-29_09-10-06-521.jpg

झारखंड वार्ता

रांची:- हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के नाला रोड़ स्थित एक घर के बाहर गुरुवार की सुबह खिड़की के छज्जे पर नवजात रखा मिला। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को सुरक्षित उठाकर स्वास्थ्य जांच के लिए अंजुमन अस्पताल भेज दिया।

स्वास्थ्य जांच में नवजात पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नवजात के माता-पिता की जानकारी जुटाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने नवजात को सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed