---Advertisement---

जामताड़ा: झाड़ियों से मिला नवजात, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती; गोद लेने की होड़

On: September 3, 2025 10:37 AM
---Advertisement---

जामताड़ा: जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मंगलवार को एक नाले के पास झाड़ियों में एक नवजात शिशु घायल अवस्था में पड़ा मिला। मासूम के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो दृश्य देखकर दंग रह गए। झाड़ियों के बीच लहूलुहान हालत में यह बच्चा पड़ा हुआ था।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को सदर अस्पताल जामताड़ा ले जाया गया। फिलहाल शिशु का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी जैसे ही फैली, आसपास के लोग अस्पताल पहुंचे और बच्चे को देखने लगे। कई लोग इस मासूम को गोद लेने की इच्छा भी जताने लगे।

पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर किसने नवजात को इस हाल में फेंका। अधिकारियों का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी किए बिना किसी को भी बच्चा नहीं सौंपा जाएगा। इसके लिए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) की अनुमति आवश्यक होगी।

इस घटना से इलाके में आक्रोश है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आज भी समाज में ऐसी मानसिकता क्यों बनी हुई है, जहां जन्म लेने के तुरंत बाद ही मासूम को मौत के हवाले कर दिया जाता है। वहीं, नवजात के जीवित बच जाने को लोग भगवान का चमत्कार मान रहे हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित

15 वर्षों बाद कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के 50 घरों में पहुंचा नल का पानी,पंसस सुनील गुप्ता का प्रयास रंग लाया

जमशेदपुर की जनता के साथ छल,शिलान्यास,बजट मिला,लेकिन डिमना आईएसबीटी अब तक नहीं : सौरभ विष्णु