---Advertisement---

NIA की कई राज्यों में छापेमारी, मानव तस्करी व साइबर फ्राॅड मामले में 5 गिरफ्तार

On: May 28, 2024 8:24 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कई राज्यों में एकसाथ छापेमारी की है। इस दौरान एनआईए (NIA) ने मानव तस्करी सिंडिकेट और साइबर फ्राॅड से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। एनआईए (NIA) ने छापेमारी के दौरान वडोदरा निवासी मनीष हिंगू, गोपालगंज (बिहार) निवासी प्रहलाद सिंह, दक्षिण पश्चिम दिल्ली निवासी नबियालम रे, गुरुग्राम निवासी बलवंत कटारिया और चंडीगढ़ निवासी सरताज सिंह को गिरफ्तार किया है।

एनआईए (NIA) ने पांचों आरोपियों को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और चंडीगढ़ समेत 15 स्थानों पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया है। तलाशी में दस्तावेज, डिजिटल उपकरण, हस्तलिखित रजिस्टर, कई पासपोर्ट, फर्जी विदेशी रोजगार पत्र आदि सहित कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई।

आरोपी, बेरोजगारों को काम का झांसा देकर संयुक्त अरब अमीरात, कंबोडिया, वियतनाम और लाओस जैसे स्थानों पर भेजते थे। इन युवाओं को फर्जी कॉल सेंटर में नौकरी दिला दी जाती थी। इसके अलावा अवैध गतिविधियों में उन्हें शामिल किया जाता था। कई मामलों में इन युवाओं को क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी, फर्जी एप्लिकेशन का उपयोग करके क्रिप्टो करेंसी में निवेश, हनी ट्रैपिंग आदि काम में लगा दिया जाता था।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:रेडक्रॉस डे पर मजदूर नेता आरके सिंह व शशि भूषण प्रसाद हुए सम्मानित

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रधान चुनाव प्रक्रिया सीजीपीसी के हवाले,निष्पक्ष कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे व प्रशासन की मदद

विकलांग टुनटुन पात्रों को ट्राईसाईकिल,सेवा ही लक्ष्य संस्था अध्यक्ष मानिक मल्लिक बोले किसी के चेहरे पर मुस्कान लौटाना सबसे बड़ी सेवा

बंगाल में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी, 9 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

एस जी एन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय के 22 वें स्थापना दिवस पर बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

जमशेदपुर:भाजपा परसुडीह मंडल नवनियुक्त अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने पार्टी नेतृत्व का किया आभार प्रकट,बोले!