---Advertisement---

नगर उंटारी व्यवहार न्यायालय में लगे लोक अदालत में नौ मामला हुआ निस्पादन, अब बिजली विभाग के केसों का भी यही होगा निपटारा

On: August 31, 2024 5:37 PM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर(गढ़वा):– झारखंड उच्च न्यायालय झालसा रांची के आदेशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष राजेश शरण सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी के निर्देशानुसार शनिवार 31 अगस्त को नगर उंटारी व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत लगाया गया। नगर ऊंटारी व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम सह जिला विधिक सेवा समिति प्रभारी सचिव अरविन्द कच्छप और समिति के मेंबर हंसेश्वर पांडेय के प्रथम बेंच पर 9 मामलो का निष्पादन किया गया। जिसमें वन विभाग से 2,परिवाद पत्र 1 तथा जीआर के 6 केसो का निपटारा किया गया।

नगर ऊंटारी व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम सह जिला विधिक सेवा समिति प्रभारी सचिव अरविन्द कच्छप ने बताया कि शनिवार को व्यवहार न्यायालय नगर उंटारी में लोक अदालत लगाया गया। जिसमें 9 केसो का निपटारा किया गया। उन्होंने कहा कि नगर ऊंटारी विभाग न्यायालय में अब लोक अदालत में बिजली विभाग से संबंधित केसों का भी निष्पादन किया जाएगा। इसके पहले नगर ऊंटारी अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को गढ़वा व्यवहार न्यायालय में जाना पड़ता था। अब उन्हें बिजली विभाग से संबंधित केसों के निष्पादन के लिए गढ़वा नहीं जाना पड़ेगा। नगर उंटारी व्यवहार न्यायालय में ही बिजली विभाग के केसों का निपटारा किया जाएगा। अब गढ़वा आने-जाने का समय जो लगता था वह नहीं लगेगा।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें