---Advertisement---

कदमा:गणेश पूजा मैदान में सब्जी बाजार के खिलाफ डीसी एसडीओ से शिकायत के 9 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

On: September 5, 2024 7:36 AM
---Advertisement---

टाटा स्टील क्वार्टर कर्मी रोज कर रहे हैं परेशानियों का सामना

जमशेदपुर: बी.एच.एरिया, कदमा में लग रहे सब्जी बाजार से स्थानीय टाटा स्टील कंपनी क्वार्टर में रह रहे लोग रोजाना परेशानियों का सामना करने को मजबूर है। इसको लेकर स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल ने 27 अगस्त को पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त और एसडीओ को एक ज्ञापन सौंपा। लेकिन उक्त विषय पर 9 दिन बाद तक कोई कार्रवाई नही हुई है।

उनका कहना है कि कोविड-19 काल में अर्थात 2019- 20 से जिला प्रशासन के निर्देश पर गणेश पूजा मैदान, बी.एच. एरिया, कदमा में सब्जी बाजार लग रहा है वह आज भी बदस्तूर जारी है। सामान्यतः आम दिनों में इससे बहुत ज्यादा समस्या नहीं होती है। पर विशेषकर गणेश पूजा से छठ पर्व तक जब यह बाजार विस्थापित होकर 39/एच6 से लेकर 51/एच6 इनर सर्किल रोड पर अवस्थित क्वाटरों के समक्ष लगने लगती है तो यहाँ रह रहे लोगों को काफी कष्ट का सामना करना पड़ता है। सब्जी बाजार में भीड़- भाड़ होने के कारण अत्याधिक शोर-गुल के कारण घरों के भीतर रहना दूभर हो जाता है। घरों से दुपहिया वाहन लेकर निकलना भी एक भारी समस्या बन जाती है। अगर किसी के घर में कोई विशेष परिस्थिति जैसे पूजा-पाठ का आयोजन हो रहा हो तो बिल्कुल प्रतिकुल परिस्थितियाँ पैदा हो जाती है। किसी दुःखद घटना अर्थात कोई गंभीर रूप से बीमार हो जाता है, अपने चार पहिया वाहन से लेकर अस्पताल ले जाने में भी काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया है कि पूजा काल (गणेश पूजा से लेकर छठ पर्व तक) में इस सब्जी बाजार को उपरोक्त घरों के समक्ष न लगाकर कहीं अन्यत्र लगाने की व्यवस्था की जाए।

ज्ञापन सौंपने वालों में निखिल कुमार, सूरज महतो, एल एन सिंह, तुलसी मुखी, संजय कुमार झा, सुनील कुमार झा, अनिल कुमार सिंह, घनश्याम मिश्रा एवं अन्य लोग शामिल थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा