---Advertisement---

5 माह से आवश्यकता आधारित शिक्षकों को वेतन नहीं और 35 शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की बात, अभाविप की आंदोलन की धमकी

On: June 16, 2024 4:02 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय पिछले 5 महीनों से आवश्यकता-आधारित शिक्षकों को वेतन नहीं दे रही है और 35 शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की बात कर रही है जिसका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरी तरह से निंदा करती है। उक्त बातें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जमशेदपुर महानगर सह मंत्री अभिषेक कुमार ने कही।

उन्होंने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय के 146 आवश्यकता-आधारित शिक्षक पिछले 5 महीनों से वेतन न मिलने के कारण गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं। इसके साथ ही, 35 शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की की बात कही है जिससे शिक्षकों और छात्रों में आक्रोश और चिंता की लहर पैदा कर दी है।

: पिछले 5 महीनों से आवश्यकता-आधारित शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है। यह देरी शिक्षकों के लिए गंभीर वित्तीय समस्याओं का कारण बन रही है।”वेतन न मिलने के कारण कई शिक्षक अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने में असमर्थ हो रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत विकट हो गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने हाल ही में 35 आवश्यकता-आधारित शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की बात की है जो समाचार पत्रों के माध्यम से पता चल रही है । यह कदम शिक्षकों और छात्रों के लिए एक बड़ा झटका है। शिक्षकों ने कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क किया, लेकिन अब तक किसी ठोस समाधान का आश्वासन नहीं दिया गया है। इस स्थिति के कारण शिक्षण कार्य में बाधा आ रही है, जिससे छात्रों की शिक्षा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्विद्यालय से यह मांग करती कि उन्हें तुरंत प्रभाव से लंबित वेतन का भुगतान किया जाए, सेवा समाप्ति के आदेश को वापस लिया जाए और भविष्य में इस प्रकार की समस्या से बचने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए।

अभाविप जमशेदपुर महानगर सह मंत्री अभिषेक कुमार ने कहा “यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे शिक्षकों को वेतन के लिए इतनी लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ रही है और अब हमारे 35 शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की बात से हम सभी स्तब्ध और दुखी हैं। हमारे शिक्षक दिन-रात मेहनत करते हैं ताकि हम छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके , लेकिन हमारे शिक्षको आर्थिक स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। हम प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि हमारी मांगों को तुरंत संज्ञान में लिया जाए, वेतन का भुगतान किया जाए , अगर विश्विद्यालय प्रशासन इसपर जल्द से जल्द कोई ठोस कदम नहीं लेता तो अभाविप आंदोलन के लिए बाध्य होगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा:झामुमो की बैठक में केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे ने SIR की विस्तृत जानकारी दी,क्रियान्वयन के तरीके बताए

जन सहयोग से शुरू हुआ सरस्वतिया नदी पुनरुद्धार अभियान, गाद हटाने का कार्य प्रारंभ

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च,पहले ही दिन 501 टन बुकिंग; निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : SDM

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी