---Advertisement---

अब ट्रेन में भी मिलेगी ATM की सुविधा, इस रूट पर लगी मशीन

On: April 16, 2025 1:24 PM
---Advertisement---

नासिक: भारतीय रेलवे ने ट्रेन में अब ATM मशीन लगा दी है ताकि यात्रियों को सफर दौरान पैसों को लेकर कोई दिक्कत परेशानी न हो। बता दें कि अभी यह सर्विस सिर्फ ट्रायल के तौर पर शुरू की गई है। अभी यह सर्विस केवल एक ही ट्रेन पंचवटी एक्सप्रेस में मिल रही है। यह ट्रेन नांदेड़ से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक चलती है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि एक-दो जगहों को छोड़कर हर जगह ट्रायल सफल रहा।

यह नई सुविधा भुसावल रेलवे डिवीजन और बैंक ऑफ महाराष्ट्र की साझेदारी में शुरू की गई है। पंचवटी एक्सप्रेस की सभी 22 बोगियां वेस्टिब्यूल से जुड़ी हैं, जिससे किसी भी डिब्बे का यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकता है। खास बात यह है कि यही ATM अब मुंबई-हिंगोली जनशताब्दी एक्सप्रेस में भी उपलब्ध रहेगा, क्योंकि दोनों ट्रेनों में एक ही रैक का उपयोग होता है। इस ऑनबोर्ड ATM से यात्री केवल नकदी ही नहीं निकाल पाएंगे, बल्कि वे इससे चेक बुक मंगवा सकते हैं, अपनी अकाउंट स्‍टेटमेंट चेक कर सकते हैं और अन्य बैंकिंग सेवाएं भी प्राप्त कर सकते हैं।

इस एटीएम को खास तरह से डिजाइन किया गया है ताकि ट्रेन के पूरी रफ्तार में होने के बावजूद भी ठीक से काम कर सके। साथ ही इसे चोरों से बचाने के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं और इस पर चौबीस घंटे सीसीटीवी से निगरानी भी रखी जाएगी। रेलवे का कहना है कि अगर मुंबई-मनमाड पंचवटी एक्सप्रेस में लगे एटीएम को अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स मिलता है तो फिर लंबी दूरी की अन्‍य ट्रेनों में भी एटीएम लगाए जाएंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!

जमशेदपुर: सोनारी में कांग्रेस ने आम जनता के लिए ठंडा शरबत एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की

मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने Tata Steel के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन से की मुलाकात