---Advertisement---

अब पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना से बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के आरोपी गैंगस्टर जीशान अख्तर ने 10 करोड़ रंगदारी मांगी

On: February 15, 2026 7:45 AM
---Advertisement---

एजेंसी:पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में वांटेड गैंगस्टर जीशान अख्तर ने कथित रूप से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। इस संदर्भ में मोहाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है मामले की जांच जारी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक्ट्रेस को एक्सटॉर्शन कॉल किया गया और धमकी दी गई, जिसके बाद पुलिस अलर्ट पर है.

मोहाली के एसपी (डी) सौरभ जिंदल ने बताया कि धारा 308(4), 351(3) के तहत इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. ये एफआईआर सोहाना थाना पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है. अधिकारी ने कहा कि धमकी ईमेल के माध्यम से आई है. एफआईआर में आरोपी के रूप में गैंगस्टर जीशान अख्तर का नाम शामिल है. अख्तर विदेश में बसा हुआ गैंगस्टर है.
हिमांशी खुराना एक मशहूर एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कई फिल्मों, टीवी शो और मॉडलिंग असाइनमेंट्स में काम किया है. उन्हें रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 13 में देखा गया था. इस सीजन में उनके साथ शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज भी थे. आसिम से शो के दौरान हिमांशी को प्यार हो गया था. दोनों का रिश्ता दिसंबर 2023 तक चला. इसके बाद वो अलग हो गए.

रणवीर सिंह को भी मिली थी धमकी

ध्यान देने वाली बात यह है कि पिछले कई दिनों से बॉलीवुड के कई अन्य सितारों को भी धमकियां मिल चुकी हैं. बॉलीवुड एक्टर्स को ये धमकियां गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से जुड़ा हैरी बॉक्सर दे रहा है. हैरी विदेश में बसा हुआ है. इस साल जनवरी में सिंगर बी-प्रक को धमकी भरा कॉल आया था. उनके सहयोगी सिंगर दिलनूर को भी गैंगस्टरों ने धमकाया था. हाल ही में रणवीर सिंह को भी व्हाट्सएप पर धमकी भरा वॉइस नोट भेजा गया था.
मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस बात की पुष्टि की थी कि रणवीर सिंह को आए वॉइस नोट में हैरी बॉक्सर की ही आवाज थी. हैरी ने एक्टर को धमकाते हुए कहा- राम राम सभी भाइयों को, मैं हैरी बॉक्सर लारेंस बिश्नोई गैंग से. आज का ये वॉइस नोट सभी बॉलीवुड वालों के लिए है, खासकर रणवीर सिंह के लिए है. रणवीर सिंह तुम्हारा वो इलाज करेंगे कि तुम्हारी 7 पीढ़ियां याद रखेंगी. रणवीर सिंह तुम्हें बहुत ज्यादा शौक है सलाह देने का, कि सर जाओ आप एप्लिकेशन दे दो रिपोर्ट कर दो थाने में. ठीक, तूने भी कर दी रिपोर्ट थाने में कोई चक्कर नहीं है.अब सुन मेरी बात जितने भी मैनेजर या जो साथ काम करते हैं तुम्हारे साथ उनके घर की, कब ऑफिस जाते हैं, कब आते हैं परिवार कहां रहता है, सबकी डिटेल्स हमारे पास है.

‘तुम्हारे को कुछ नहीं बोलेंगे हम, इनकी ऐसी तैसी करना चालू करेंगे. जो तुम्हारे नीचे काम करते हैं, तब तुम्हारी अकल ठिकाने आएगी. टाइम रहते लाइन पे आ जाओ. रणवीर सिंह तुमने जो बात बोली थी ना उस बात से मुकर गया इसलिए वॉयस नोट छोड़ रहे हैं तेरे को. या तो तू अपनी बात पर वापस आजा, नहीं तो बात पर मुकरने की सजा क्या होती है, वो हम तुझे बताएंगे. अब ठीक से आराम से सुनना तुम और रोहित शेट्टी दोनों. बॉलीवुड को बोल रहा हूं या तो टाइम रहते लाइन पर आ जाना, जिसको भी हम फोन करें, नहीं तो बाद में देखना क्या करते हैं. और दूसरी बात आज पुर्तगाल में फायरिंग करवाई है हमने.’
झारखंड वार्ता इस मैसेज की पुष्टि नहीं करता है।

इंडस्ट्री में डर का माहौल

रणवीर सिंह से पहले डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी हुई थी. उस वक्त डायरेक्टर घर पर ही मौजूद थे. हमले में वो बच गए. लेकिन इस हमले ने स्टार्स की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं. गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने ली थी. सोशल मीडिया पोस्ट में शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई और हैरी बॉक्सर का नाम सामने आया था.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now