---Advertisement---

अब जीरो बैलेंस पर भी चलता रहेगा आपका अकाउंट, इन बैंकों ने दिया अपने ग्राहकों को तोहफा

On: July 11, 2025 5:02 AM
---Advertisement---

Bank Minimum Balance Rule: अब बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर भी आपको पेनल्टी नहीं देनी होगी, क्योंकि देश के कई बड़े सरकारी बैंकों ने यह नियम खत्म कर दिया है। अब आप जीरो बैलेंस पर भी बिना किसी जुर्माने के अपना सेविंग अकाउंट चला सकते हैं। यह कदम खास तौर पर उन लोगों के लिए राहत भरा है जो छोटे शहरों, गांवों या कम आय वाले परिवारों से आते हैं, और जिनके लिए हर महीने तय अमाउंट मेंटेन करना मुश्किल होता है।

एसबीआई समेत पांच बड़े बैकों ने हाल में औसत मंथली बैलेंस के रूप में लगने वाले चार्ज को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। आइये जानते है कि किन बैकों ने अब मिनिमम बैलैंस चार्ज को खत्म कर दिया है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सभी स्टैंडर्ड सेविंग्स एकाउंट पर मिनिमम बैलेंस की शर्तों को पूरा नहीं करने पर लगने वाले चार्ज को अब खत्म कर दिया है।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

पंजाब नेशनल बैंक ने भी अपने ग्राहकों को राहत देते हुए सभी तरह के सेविंग्स एकाउंट पर मिनिमम एवरेज बैलेंस चार्ज को खत्म कर दिया है।

बैंक ऑफ बड़ोदा

बैंक ऑफ बड़ोदा ने भी मिनिमम बैलेंस की शर्तों को पूरा नहीं करने पर अब कोई चार्ज बैंक कस्टमर्स से नहीं लेने का फैसला किया है। बैंक ऑफ इंडिया के प्रेस रिलीज के मुताबिक, ये बदलाव बाजार की बदली परिस्थितियों और वित्तीय लचीलापन को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

केनरा बैंक

केनरा बैंक ने इस साल मई के महीने में ही रेग्युलर सेविंग एकाउंट समेत सभी तरह से सेविंग्स एकाउंट पर लगने वाले मिनिमम बैलेंस चार्ज को खत्म कर दिया है। इनमें सैलरी और एनआरआई सेविंग्स एकाउंट भी शामिल है।

इंडियन बैंक

इंडियन बैंक ने भी अपने यहां पर मिनिमम बैलेंस चार्ज को पूरी तरह से खत्म करने का ऐलान किया है। सभी तरह के सेविंग्स एकाउंट पर 7 जुलाई 2025 से एवरेज मिनिमम बैलेंस चार्ज खत्म हो गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद