झारखंड

श्री बंशीधर नगर में अतिक्रमणकारियों पर चला नपं प्रशासन का डंडा, मचा हड़कंप; बोले- जुर्माना के साथ होगी कड़ी कार्रवाई : कार्यपालक

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– श्री बंशीधर नगर शहरी क्षेत्र में सड़कों पर दुकान के बाहर तक अतिक्रमण करने वालों पर शनिवार को नगर प्रशासन का डंडा चला। आए दिन जाम की समस्या से निजात के लिए नगर प्रशासन ने स्थानीय पुलिस टीम के साथ अभियान चलाया। शहर में थाना के सामने से लेकर चेचरिया स्थित बीएसएनएल कार्यालय तक एनएच 75 के दोनों तरफ फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान में कई दुकानदारों को चेतावनी भी दी। वही सब्जी बाजार में अतिक्रमण करने वालों पर भी अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालों को खाली कराया। नगर पंचायत द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाई देख अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई।

सभी दुकानदारों व स्थायी ठेले खोमचे वाले दुकान के बाहर तक फैले समान को समेटते दिखे। वहीं कई दुकानदार तो प्रशासन को कारवाई को देख इधर उधर भागने लगे। हालांकि अतिक्रमण अभियान के पहला दिन होने के कारण नगर पंचायत के अधिकारी ने कई लोगों को 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण हटा लेने का निर्देश दिया।

सरकारी जमीन का होगा नापी,अतिक्रमण करने वालों पर चलेगा बुल्डोजर

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नपं कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि दुर्गा पूजा व श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ तथा आए दिन जाम कि समस्या को देखते हुए जिला उपायुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा। फिलहाल चेतावनी देकर छोड़ा गया है, अगर चेतावनी के बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटाने वालों को जेसीबी लगाकर हटाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने में आने वाले खर्च भी संबंधित अतिक्रमण करने वालों से वसूला जाएगा। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नापी कराकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान में नपं के नगर प्रबंधक रवि कुमार, अंचल निरीक्षक,राजस्व कर्मचारी जुगेश कुमार, अंचल अमीन योगेंद्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अक्षय कुमार सिंह सहित पुलिस बल के जवान व नपं के कर्मी मौजूद थे।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।