---Advertisement---

सिल्ली कॉलेज सिल्ली के एनएसएस स्वयंसेवकों ने कारगिल विजय दिवस मनाया

On: July 27, 2023 2:57 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली काॅलेज सिल्ली के राष्ट्रीय सेवा योजना ( एनएसएस) के यूनिट 1 एवं 2 तत्वावधान में टुटकी पंचायत सचिवालय में बुधवार को “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के तहत कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान काॅलेज परिसर से पंचायत भवन तक एक रैली निकाली गई एवं पंचायत भवन मे एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमे ‘कारगिल विजय दिवस’ के महत्व से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूनिट 1 के अर्चना कुमारी एवं यूनिट 2 कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर मनोज कुमार एवं भूतपूर्व सैनिक मुचीराम महतो ने आज के दिन के महत्व और कारगिल युद्ध के विवरण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सैनिकों की जीत की याद में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम के पश्चात पंचायत परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। मौके पर मुखिया शर्मिला कुमारी, उप मुखिया निपेन कुमार महतो, वार्ड सदस्य प्रकाश कोइरी, कालेज के शिक्षक, एनएसएस के विद्यार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: प्रेमी की शादी दूसरी जगह हुई तय… प्रेमिका पहुंची थाना, फिर मंदिर में लिए सात फेरे

झारखंड में आज से बदलेगा मौसम: 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

असम विधानसभा चुनाव: झारखंड के 13 नेताओं को AICC ने चुनावी मोर्चे पर भेजा, देखें लिस्ट

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा जिनके पास पीएनजी है उनको एलपीजी नहीं मिलेगा, जल्द सरेंडर करें

जमशेदपुर:संडे 15 मार्च को कई क्षेत्रों में सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक बिजली रहेगी गुल, देखें कहां-कहां

खूंटी पुलिस को बहुत बड़ी सफलता, लेवी वसूली की फिराक में लगे आधा दर्जन पीएलएफआई उग्रवादियों को हथियार गोली के साथ दबोचा