---Advertisement---

गोलपहाड़ी सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान और पत्रकार की पत्नी ने पहली बार किया रक्तदान, लोगों को भी किया‌ प्रेरित

On: September 10, 2023 5:49 PM
---Advertisement---

श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश उत्सव पर गोलपहाड़ी गुरुद्वारा में पहली बार रक्तदान शिविर आयोजित, 62 यूनिट रक्त संग्रह

जमशेदपुर:श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश उत्सव के मौके पर रविवार को गोलपहाड़ी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सौजन्य से पहली बार गुरुद्वारा कैंपस में रक्तदान शिविर लगाया गया. इसमें सरजामदा गुरुद्वारा कमेटी ने भी सहयोग किया। इस रक्तदान शिविर में कुल 62 यूनिट रक्त संग्रह हुआ।

गुरुद्वारा प्रधान लखविंदर सिंह की अगुवाई में पहली बार लगने वाले रक्तदान शिविर को लेकर संगत में काफी उत्साह दिखा. जहां शिविर में केवल गोलपहाड़ी ही नहीं बल्कि दूर दराज क्षेत्रों से लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. शिविर में गोलपहाड़ी सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान परमजीत कौर, पत्रकार चरणजीत सिंह की पत्नी गुरमीत कौर (स्वीटी) ने पहली बार रक्तदान किया. रक्तदान करने के बाद वे काफी उत्साहित दिखीं. उन्होंने वहां मौजूद लोगों को कहा कि पहले वह जितना घबरा रहीं थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं लगा. वह पूरी तरह से फिट हैं. उन्होंने लोगों को रक्तदान करने के प्रति उत्साहित किया. इसी तरह शिविर में कुल 62 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. एमजीएम अस्पताल ब्लड बैंक की टीम पूरी तरह सक्रिय रही.

इससे पूर्व शिविर में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान भगवान सिंह, झारखंड गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, सीनियर मीत प्रधान कुलदीप सिंह बुग्गे, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुखवंत सिंह सुखू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पंसस श्वेता जैन, स्थानीय मुखिया मार्डी साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह, आगाज संस्था के इंदरजीत सिंह, गुरशरण सिंह, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंद्र कौर, बीबी कमलजीत कौर, सुखजीत कौर समेत कई शामिल हुए, जहां सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया.

शिविर को सफल बनाने में गोलपहाड़ी गुरुद्वारा के प्रधान लखविंदर सिंह, चेयरमैन इंद्रजीत सिंह, सीनियर मीत प्रधान गुरचरण सिंह टीटू, महासचिव सविंदर सिंह, किताडीह गुरुद्वारा के प्रधान जगजीत सिंह गांधी, परसुडीह गुरुद्वारा के प्रधान रणजीत सिंह मथारू, सरजामदा गुरुद्वारा के प्रधान रविंद्र सिंह, परमजीत कौर, जसविंदर कौर, त्रिपता कौर, ग्रंथी गुरमीत कौर का सहयोग रहा. अतिथियों ने रक्तदाताओं का हौसला अफ़ज़ाई करते हुए रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और उपहार भेंट किया. इस मौके पर सभी अतिथियों को शॉल एवं बुके भेंट कर सम्मानित भी किया गया. इससे पूर्व गुरुद्वारा साहेब में साप्ताहिक दीवान में संगत ने हजरियां भरी और रक्तदान की सफलता की अरदास की गई.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सी एम स्कूल फॉर एक्सीलेंस बीपीएम में योग दिवस पर पतंजलि जिला समिति के तत्वाधान में योग महोत्सव आयोजित

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि

रवि शंकर नेवार को ‘अष्टांग योग व अष्टांगिक मार्ग में व्यक्तित्व विकास के आयामों का अध्ययन” शोध के लिए पीएचडी

जमशेदपुर:रशीद कटा,11 साल बाद भी नहीं मिला पानी,बागबेड़ा की महिलाओं का फूटा गुस्सा,डीसी ऑफिस का घेराव