झारखंड

थाना परिसर में सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ ग्रहण                          

सिल्ली :- सड़क सुरक्षा को लेकर सिल्ली थाना में शपथ ग्रहण का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमें सड़क सुरक्षा संबंधित नियम दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहन कर चलाऊंगा, शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाऊंगा, नाबालिक बच्चों को बाइक चलाने नहीं दूंगा, साथी साथ अपने आस-पड़ोस को सड़क सुरक्षा नियमों को पालन करने को लेकर जानकारी दूंगा आदि सड़क सुरक्षा को लेकर थाना के जवानों के द्वारा शपथ लिया गया। इस मौके पर विकास पासवान,रामदेव कुमार यादव,उदय कुमार सिंह, पी हेंब्रम, विनोद कुमार चौधरी आदि जवान उपस्थित थे।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।