

पलामू:ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद के द्वारा आज विश्रामपुर प्रखंड के कधवन बक्श बाबा के प्रांगण में खीर और शुद्ध जल के साथ भक्त जनों के बीच प्रसाद बांटा गया। केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि इस इस नाग पंचमी के पावन अवसर पर आपके और आपके प्रिय जनों के लिए उत्सव और आध्यात्मिक से भरा हो तथा इस दिव्य पर्व को आनंद और भक्ति के साथ मनाए।
भगवान शिव आपको सुख और समृद्धि प्रदान करें, महादेव के आशीर्वाद से आपको सभी दुख और परेशानियां दूर हो जाए। मुझे उम्मीद है कि यह नाग पंचमी आपके जीवन में प्रकाश, खुशी समृद्धि लाएगी, हम सब मिलकर महादेव से प्रार्थना करें कि हमें बुरी ऊर्जा से बचाए ।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026




